हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : बिजली चोरों के खिलाफ जिलाधिकारी मेधा रूपम ने सख्त रुख अपनाया हुआ है. इसी क्रम में शुक्रवार को विद्युत वितरण खंड गढ़मुक्तेश्वर के अधिशासी अभियंता केपी पुरी ने पुलिस बल व अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर चेकिंग अभियान चलाया और गांव दौतई में 20 बिजली चोरों को पकड़ा जिनमें से दो बिजली चोर एसी चला रहे थे. सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.
के वपी पुरी ने बताया कि उपखंड अधिकारी राकेश प्रजापति, अवर अभियंता संजय मौर्या, उपनिरीक्षक नीरज कुमार ने पुलिस बल के साथ गांव दौतई में छापेमारी की और बिजली चोरी करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया. इस दौरान 20 विद्युत चोर पकड़े गए जिनके खिलाफ एंटी पावर थेफ्ट थाना हापुड़ में प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है.
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288





























