👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना धौलाना के गांव वासतपुर का एक युवक सरकारी नौकरी पाने के चक्कर में आठ लाख रुपए गवां बैठा। पीड़ित ने आरोपियों के विरुद्द रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस के अनुसार गांव वासतपुर के प्रताप राणा व जनपद सम्भल के गांव सिरौली के शोहित ने वासतपुर के दीपक से नौकरी दिलाने के नाम पर आठ लाख रुपए ले लिए, जब दीपक की नौकरी नहीं लगी तो रुपए वापिस मांगने लगा। आरोप है कि आरोपियों ने रुपए तो वापिस दिए ही नहीं उल्टे दीपक को धमकाने लगे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
US रिटर्न युवा ने हापुड़ में शुरु किया दूध का कारोबार: 9068607739





























