👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में हड़कंप गया. मामला बीघापुर गांव का है जहां शुक्रवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की छानबीन शुरू कर दी. मृतक का नाम अमित पुत्र जगबीर बताया जा रहा है. फिलहाल परिजनों की ओर से कोई तहरीर पुलिस को प्राप्त नहीं हुई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा.
अब Makeup Booking पर पाएं 20% तक Discount : 8218124225





























