👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की दिसबली रोड पर स्थित आनंद विहार में आरोग्य सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट में कार्डियोलॉजी ओपीडी शुरू हो चुकी है जहां हर महीने के पहले और तीसरे गुरुवार को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक जांच की जाएगी. गुरुवार को ओपीडी का उद्घाटन मैक्स हॉस्पिटल पटपड़गंज के डॉक्टर परनीश अरोड़ा ने किया. इस दौरान डॉ पराग गुप्ता भी मौजूद रहे. बता दें कि हृदय संबंधी बीमारियों के लिए यह कार्डियोलॉजी ओपीडी शुरू की गई है जिससे मरीजों को दूसरे शहरों में भटकना ना पड़े.




























