👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लाउडस्पीकर को लेकर एक बार फिर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के किसी भी जिले में अनावश्यक लाउडस्पीकर/तेज आवाज में लाउडस्पीकर के बजने की शिकायत मिली तो क्षेत्र के संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई होगी. लाउडस्पीकर को लेकर मुख्यमंत्री एकदम सख्त है. उनका कहना है कि शिकायत मिलने पर संबंधित सर्किल के पुलिस अधिकारी, डिप्टी कलेक्टर और अन्य अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी.
US रिटर्न युवा ने हापुड़ में शुरु किया दूध का कारोबार: 9068607739




























