हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के पिलखुवा में स्थित छिजारसी गांव में मंगलवार को ऊर्जा निगम के जेई का ग्रामीणों ने घेराव कर लिया. एसडीओ के समझाने के बाद ग्रामीण करीब एक घंटे बाद शांत हुए. ग्रामीणों ने इस दौरान अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए अवर अभियंता को घेराव किया.
मंगलवार की दोपहर बिजली के तारों की जांच करने के लिए परतापुर बिजली घर पर तैनात अवर अभियंता संतोष दिवाकर का ग्रामीणों ने घेराव कर लिया और जबरदस्त हंगामा किया. अवर अभियंता का कहना है कि चेकिंग के दौरान कई घरों में बिजली चोर कटिया डालकर बिजली चोरी करते मिले जिनकी वीडियो बनानी शुरू कर दी जिससे ग्रामीण भड़क गए और अवर अभियंता का घेराव कर लिया. सूचना पाकर उपखंड अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसी तरह मामला शांत कराया.
Very excited to share selection of our student – Himanshu Giri with Jumps Auto Pvt. Ltd.
























