👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के रेलवे स्टेशन के पास बुधवार की सुबह एक युवक का कटा हुआ शव मिला. सूचना पाकर जीआरपी प्रभारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है.
बता दें कि बुधवार की सुबह जीआरपी को सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन हापुड़ के रेलवे ट्रैक के पास किसी युवक का शव कटा हुआ पड़ा है. सूचना पाकर जीआरपी प्रभारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया. बताया जा रहा है कि देर रात ट्रैक पार करते समय युवक ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है.



























