हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के सर्राफा बाजार में कार्यरत सलीम बंगाली की तलाश के लिए स्वर्ण कारीगर प्रदर्शन कर रहे हैं. सलीम बंगाली की एक वीडियो सामने आई है जिसमें सलीम बंगाली एक रिक्शे में बैठकर जाता हुआ नजर आ रहा है.
आपको बता दें कि मामला 12 मई गुरुवार का है. जब 11:43 बजे सलीम बंगाली पुत्र गफ्फार बंगाली ई-रिक्शा में सवार होकर सर्राफा बाजार से निकला जिसका अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है. वहीं परिजनों ने सलीम की काफी तलाश की लेकिन उसका कुछ पता न चल सका जिसके बाद सलीम की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और सलीम की तलाश शुरू की. सलीम का कुछ पता ना लगने से स्वर्ण कारीगरों ने प्रदर्शन भी किया और सोमवार को दुकानें बंद रखने का फैसला लिया. अब सलीम की एक वीडियो सामने आई है जिसमें रिक्शा में सवार होकर जाता हुआ नजर आ रहा है
साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले
🔊 Listen to this साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकालेहापुड सीमन (ehapurnews.com):हापुड जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत…
Read more






















