👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ क्षेत्राधिकारी एसएन वैभव पांडे ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा लेकिन इस बार क्षेत्राधिकारी का अंदाज कुछ नया था. प्राइवेट कार में सिविल वर्दी पहन सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने निकले सीओ एसएन वैभव पांडे ने हापुड़ देहात थाने की भीम नगर पुलिस चौकी का निरीक्षण किया और पुलिसकर्मियों को दिशा-निर्देश दिए. इसके साथ ही क्षेत्र की कई चौकियों का सीओ एसएन वैभव पांडे ने निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए. पुलिसकर्मियों में इस दौरान हड़कंप मचा रहा.























