हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : देश के वीर सपूत महाराणा प्रताप जयंती सोमवार को हापुड़ में सपाइयों ने उन्हें याद करके मनाई। सपा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र जाखड़, संजय गहलौत, श्यामसुंदर भुर्जी, जावेद जड़ोदिया, फिरोज मलिक, आरिफ सिद्दकी, पुरुषोत्तम वर्मा एडवोकेट आदि सपा के जिला दफ्तर पर एकत्र हुए और उन्होंने महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उन्हें याद किया। सपा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र जाखड़ ने कहा कि देश के लिए किया गया महाराणा प्रताप का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288
























