हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित श्रीमती कमला अग्रवाल पब्लिक स्कूल में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन करके किया गया. कक्षा 11 के छात्र-छात्राओं ने अनेकों रंगारंग कार्यक्रम जैसे गीत प्रस्तुति, नाटक, ग्रुप डांस, सोलो डांस, कविताएं आदि प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया. विद्यालय के आर्ट्स, कॉमर्स व साइंस स्ट्रीम के अधिकतम अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को वंशिका , कनिका, मुबाशरा, शुभम को स्कार्लर ऑफ द ईयर अवार्ड दिया गया.
कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं ने रैंप वॉक में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जिसमें कुमारी सिमरन मिस SKAPS और फरदीन मिस्टर SKAPS चुना गया. विद्यालय के निदेशक सुनील कांत अहलूवालिया ने छात्रों को शुभकामनायें दी. विद्यालय की प्रधानाचार्य हिमानी अग्रवाल ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की तथा पारुल शर्मा, नरेश अग्रवाल और विद्यालय के सभी शिक्षक व शिक्षिकाओं ने बच्चों को भावभीनी विदाई विदाई दी.
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288
























