हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के किसानों व बेरोजगारों युवाओं की समस्याओं को लेकर सोमवार को किसान युवाओं का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने किसानों को गन्ने के बकाया का भुगतान, नलकूप बिजली बिल हाफ तथा बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने की मांग की। उन्होंने एक ज्ञापन भी जिलाधिकारी को दिया।
भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष देवेंद्र चौधरी ने बताया कि गन्ना भुगतान व बिजली बिल हाफ को लेकर प्रदेश सरकार ने वायदे किए थे, प्रदेश सरकार उन्हें पूरा नहीं कर रही है। भर्तियां न निकलने से युवाओं की उम्र निकल रही है। उनकी मांग है कि सरकार चुनावी वायदों को पूरा करे और भर्ती में दो वर्ष आयु सीमा बढ़ाई जाए।
























