हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रविवार को एक बाइक को बचाने के चलते कार हादसे का शिकार हो गई और अनियंत्रित होकर पलट गई. राहत की बात यह रही कि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुई लेकिन कार क्षतिग्रस्त हो गई. कार में सवार दंपति और उनकी बेटी बाल-बाल बच गए.
मामला रविवार का है जब हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर स्थित दिल्ली बाईपास पर जीएस जोशी अपनी पत्नी और बेटी के साथ सवार होकर दिल्ली से हल्द्वानी जा रहे थे. जैसे ही वह बाईपास पर पहुंचे तो एक बाइक सवार को बचाने के चलते गाड़ी पलट गई. कार स्वामी जे एस जोशी का कहना है कि गाड़ी बहुत ही धीमी गति में थी वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था. सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन को साइड कराया और जांच शुरू की.
























