हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित सीएचसी में रोज नए-नए विवाद सामने आ रहे हैं। ऐसे में वरिष्ठ अधिकारियों की सक्रियता सवालों के घेरे में खड़ी है। ताजा मामला स्ट्रैचर से जुड़ा है जहां मरीज के तीमारदार खुद ही मरीज को स्ट्रैचर पर ले जाते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग की किरकिरी हो रही है। मामले से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर जब वायरल हुआ तो एसडीएम ने संज्ञान लेते हुए तुरंत जांच शुरु की।
बता दें कि सीएचसी में पिछले लगभग 20 दिनों में लापरवाही के तीन मामले सामने आ चुके हैं। 18 अप्रैल को जिलाधिकारी मेधा रुपम द्वारा गढ़ रोड स्थित सीएचसी का निरीक्षण किया गया था जहां आठ चिकित्सक गैर हाजिर मिले थे जिनका वेतन रोक दिया गया था। वहीं मरीजों को प्राइवेट अस्पताल में रेफर करने का मामला अभी भी गर्म है। अब ताजा मामला तीमारदारों द्वारा मरीजों को स्ट्रैचर के जरिए अस्पताल के अंदर ले जाने का सामने आया है। अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा मरीजों और तीमारदारों को भुगतना पड़ रहा है।
पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के मेन तिराहा पर स्थित पंकज हैंडलूम पर जीएसटी विभाग की टीम पहुंची। सर्वे के…
Read more
























