👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के नगर पंचायत बाबूगढ़ में भंडारे का आयोजन किया गया. बाबूगढ़ छावनी में इस दौरान माहौल भक्ति के रंग में रंग गया और कलाकारों ने भजनों पर नृत्य किया. बाबूगढ़ छावनी में शनि देव के मंदिर पर भंडारे का आयोजन मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने किया जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और शनि देव महाराज का आशीर्वाद लिया. इस दौरान नगर पंचायत चेयरमैन जगबीर सिंह गुर्जर, राज प्रताप सिंह उर्फ राजीव, चरण सिंह, हरेंद्र चौधरी गोविंदा, मोनू सागर, त्रिलोचनद, मोहित शर्मा अशोक कुमार, संजय नीरज, संदीप, प्रदीप नीरज, राहुल प्रधान, डॉक्टर संजीव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे.



























