हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में यातायात पुलिस लगातार यातायात नियमों का पाठ पढ़ाने के लिए मैदान में उतरी हुई है लेकिन लोग हैं कि मानने को तैयार नहीं है। कुछ ऐसी ही तस्वीर नजर आई हापुड़ की गढ़ रोड पर जहां एक रिक्शा मिसाइल बनकर सड़क पर घूम रही थी और लोगों की जान आफत में डाल रही थी। इस ओवरलोडेड ईरिक्शा से कभी भी हादसा हो सकता है। यहां तक की इसमे रखा सामान कभी भी गिर सकता है जिससे पीछे आने वाले लोगों की जान पर खतरा मंडरा रहा है।
बता दें कि ई-रिक्शा चालक भाड़ा लेकर सामान यहां से वहां पहुंचाते हैं लेकिन यह सामान भिजवाने वाले दुकानदार सबसे बड़े लापरवाह हैं जो कि ईरिक्शा के जरिए इस तरह सामान का ट्रांसपोर्ट करा रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि यह सामान ब्लैक में खपाया जा रहा है जिसका पक्का बिल भी नहीं दिया जाता जिससे राजस्व नुकसान हो रहा है। यह सिर्फ एक उदाहरण हैं बल्कि आपको हापुड़ की हर चौराहों पर बैठे दुकानदारों की यह लापरवाही सामने आ जाएगी जो थोड़े पैसे बचाने के लिए ई-रिक्शा वालों को जरिया बना रहे हैं।


























