हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ सदर एसडीएम दिग्विजय सिंह शुक्रवार को गढ़ रोड पर स्थित सीएचसी में मरीजों की लाइन में लगे और व्यवस्थाओं को परखा. कतार में लगकर उन्होंने पर्ची बनवाई और चिकित्सक से परामर्श लिया.
दरअसल गढ़ रोड पर स्थित सीएचसी से मरीजों को प्राइवेट अस्पताल भेजने के मामले की सूचना पर शुक्रवार को सदर एसडीएम दिग्विजय सिंह मरीज बनकर अस्पताल पहुंचे और कतार में लग गए. 15 मिनट में एसडीएम का नंबर आया जिसके बाद उन्होंने अपना पर्चा बनवाया. फिर संबंधित चिकित्सक के पास परामर्श लेने के लिए पहुंचे. इस दौरान कोई भी एसडीएम को पहचान नहीं पाया. पूरी हकीकत जाने के बाद एसडीएम ने सीएचसी अधीक्षक को फोन किया जिसके बाद अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
Hair Transplant कराएं, गंजापन दूर भगाएं: 76682 19093






























