👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय है और आय दिन तेल चोरी करने की खबरें मिल रही है। थाना सिम्भावली के गांव डहाना के जंगल में दो किसानों के खेत मे रखे ट्रांसफार्मरों से तेल चोरी कर ले गए। पुलिस के अनुसार गांव डहाना के किशनपाल सिंह व राधेश्याम के खेत में 25 केवीए का एक-एक ट्रांसफार्मर रखा था। बदमाश रात में किसी वक्त ट्रांसफार्मर काट कर उनका तेल चोरी कर ले गए। इस सिलसिले में लोधीपुर बिजली घर के जेई जितेंद्रपाल सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606






























