हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): एस एस वी कालेज हापुड़ के भौतिक विज्ञान विभाग में नैनो कण विषय पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। ए एस आर डी कालेज दिल्ली विश्वविद्यालय के भौतिक विज्ञान के प्रोफेसर डॉ अरविंद कुमार ने नैनोपार्टिकल की अनन्त सम्भावनाएं विषय पर व्याख्यान दिया।उन्होने कहा कि नैनो भौतिकी मे अनन्त सम्भावनाए हैं, नैनो भौतिकी के विषय मे पूर्ण परिचय दिया उसके दैनिक जीवन मे उपयोग पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।
नैनो प्रौद्योगिकी का दैनिक जीवन, उद्योग में, रक्षा क्षेत्र में, मेडिकल क्षेत्र में, नैनो ड्रग डिलीवरी मे, उपयोगिता तथा भौतिक विज्ञान के क्षेत्र में नैनो मेटेरियल पर होने वाली शोध के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। साथ ही प्राचीन काल में जो औषधियां प्रयोग में लाई जाती थी उनमें नैनों की उपयोगिता पर चर्चा की ।व्याख्यान में प्राचार्य डॉ सतीश कुमार ने छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ ऋषि पाल सिंह द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत तथा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम के सह संयोजक डॉक्टर सुबोध शर्मा तथा डॉक्टर देवेंद्र प्रताप सिंह ने व्याख्यान में सहयोग किया। इस दौरान डॉक्टर रानी तिवारी डॉक्टर संगीता अग्रवाल डॉ अनुज गर्ग डॉ अनुराग भटनागर योगेंद्र कुमार प्रदीप कुमार ओम प्रकाश राजेंद्र तथा एमएससी एवं बीएससी के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
Car AC की सर्विस पर पाएं लेबर पर 50% छूट: 7417094122





























