👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सख्ती के बावजूद भी पॉलिथीन का लगातार इस्तेमाल किया जा रहा है. प्रतिबंधित पॉलिथीन का इस्तेमाल करने पर पिलखुवा में दुकानदारों के जमकर चालान हुए और लगभग चार हजार का जुर्माना वसूला गया. प्रतिबंधित पॉलीथिन का इस्तेमाल करने पर नगर पालिका परिषद पिलखुवा के अधीक्षक ब्रह्मपाल सिंह के नेतृत्व में अभियान चलाया गया जहां टीम ने रेलवे रोड, मंडी तिराहा समेत कई इलाकों में प्रतिबंधित पॉलीथिन का इस्तेमाल करने पर सख्ती दिखाई और चार दुकानदारों का चालान कर चार हजार रुपए का जुर्माना वसूला. इस दौरान करीब सात किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन भी बरामद की गई.
विश्वसनीयता के साथ कराएं Full Body Checkup, वह भी सबसे कम दामों पर: 7817982711





























