हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : सप्त क्रांति एक्सप्रेस में यात्रा कर रही एक 60 वर्षीय वृद्धा की ट्रेन में अचानक तबीयत बिगड़ गई. इसके बाद हापुड़ में चिकित्सकों द्वारा वृद्धा का परीक्षण शुरू किया गया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उसके बाद परिजन शव को अपने साथ ले गए.
मुजफ्फरनगर से आनंद विहार के बीच चलने वाली सुपरफास्ट सप्त क्रांति एक्सप्रेस के एसी कोच में गोरखपुर के बरकतवा निवासी अरुण कुमार टिंबर लाल की पत्नी भारती टिंबर लाल अपने बेटे आयुष टिंबर वाल के साथ यात्रा कर रही थी. जैसे ही ट्रेन मुरादाबाद से निकली तो भारती की तबीयत बिगड़ गई. मामले की सूचना कंट्रोल रूम के जरिए सदर कोतवाली और जीआरपी एंबुलेंस हापुड़ को मिली. हापुड़ में ट्रेन का स्टॉपेज नहीं था जिसके बाद ट्रेन हापुड़ रुकी और चिकित्सकों ने वृद्धा का परीक्षण शुरू किया तो उसे मृत घोषित कर दिया. बता दें कि भारती कैंसर से पीड़ित थी.
US रिटर्न युवा ने हापुड़ में शुरु किया दूध का कारोबार: 9068607739



























