👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश के जनपद ललितपुर थाना पाली में पुलिस कर्मी द्वारा एक नाबालिगा से दुष्कर्म की घटना पर भारतीय जनता दल ने गहरा दुख व्यक्त किया है और आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
भारतीय जनता दल जनपद हापुड़ की शुक्रवार को एक बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश गिरि ने की। बैठक में उपस्थित धर्मेंद्र कुमार, वीरेंद्र सिंह, मधु शर्मा, महकार सिंह, रामानंद शर्मा, सुनीता अग्रवाल आदि ने पाली थाना में हुए दुष्कर्म की घटना पर गहरा रोष व्यक्त किया। बैठक में सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पास कर आरोपी दरोगा के विरुद्द कड़ी कार्रवाई की मांग की।
अब चखें जायकेदार Rolls और Momos का स्वाद: 9719036626



























