हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com) : हापुड़ में मिशन इंद्रधनुष के अंतिम और तीसरे फेज़ का शुभारंभ गुरुवार को हुआ. हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित सीएचसी में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ रेखा शर्मा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ संजीव कुमार ने फीता काटकर इंद्रधनुष के अंतिम फेस का शुभारंभ किया. इस अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं और 0 से 2 वर्ष तक के बच्चों को विभिन्न बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण किया जाएगा जिसके लिए 596 टीमें घर-घर जाकर महिलाओं को जागरुक कर टीकाकरण करेंगी.
मिशन इंद्रधनुष 4.0 अभियान में टीकाकरण से छूटी गर्भवती महिलाओं और 0 से 2 वर्ष तक के बच्चों को टीका लगाया जाएगा. इसके अलावा विभिन्न बीमारियों से बचाव के लिए दवा भी दी जाएगी. इस मिशन में 5,782 बच्चों और 1,210 गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जाएगा.



























