हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना हापुड़ देहात पुलिस ने गश्त के दौरान बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया जबकि उनका साथी फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो बाइक, इंजन बाइक, चाबियों के गुच्छे, 12 नम्बर प्लेट, एक आल्टो कार बरामद की है।
पुलिस ने बताया कि थाना हापुड़ पुलिस के दरोगा कंवर सिंह पुलिस बल के साथ किठौर रोड पर गश्त कर रहे थे कि एक कार में सवार दो बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गए जबकि उनका एक साथी फरार हो गया। पकड़े गए बदमाश गांव गोयना के जोंगेंद्र व विशाल है, जो बाइक चोर गिरोह के सदस्य है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक-एक चाकू भी बरामद किय है।
पुलिस ने बदमाशों की निशानदेही पर एक बाइक इंजन, एक बिना नम्बर की बाइक, 12 नम्बर प्लेट, औजार व चाबियां बरामद की है। पुलिस ने बताया कि जोगेंद्र वर्ष-2000 से कार व बाइक के लाक तोड़कर विभिन्न जनपदों से हजारों कारें व बाइक चोरी कर बेच चुका है। गत 22 वर्षों में वह 10 साल जेल में बीता चुका है और अब वह भतीजे विशाल के साथ वाहन चोरी में लिप्त था। चाचा-भतीजे बाइक चोरी कर आस-पास के जंगल में छिपा देते थे।






















