👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बुधवार को पुलिस बल के साथ हापुड़ की स्वर्ग आश्रम रोड पर पैदल मार्च निकाला और कानून व्यवस्था का जायजा लिया. इस दौरान पुलिस ने वाहनों की चेकिंग भी की और संदिग्धों की तलाशी ली. पुलिस अधीक्षक के साथ क्षेत्राधिकारी एसएन वैभव पांडे व भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा.
बुधवार की शाम को दीपक भूकर ने पैदल मार्च निकालते हुए सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया. हुड़दंगियों व शांति भंग करने का प्रयास करने वालों को पुलिस ने सख्त चेतावनी दी और कड़ी कार्रवाई का संदेश दिया. वहीं पुलिस ने इस दौरान सभी से शांति बनाए रखने की अपील की.


























