हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण द्वारा अवैध कालोनियों के विरुद्ध चलाया जा रहा अभियान जनपद हापुड़ में बुधवार को भी जारी रहा। प्राधिकरण के प्रवर्तन दल ने थाना बाबूगढ़ के अंतर्गत 5 अवैध कालोनियों पर बुलडोजर चला कर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को अंजाम दिया।
प्रवर्तन अभियान के प्रभारी आरजी गर्ग, अवर अभियंता अंगद सिंह, देशपाल सिंह आदि बुलडोजर के साथ थाना बाबूगढ़ के अंतर्गत कुचेसर चौपला के किठौर रोड, गांव मुबारकपुर, बछलौता रोड, चक्रसैनपुर आदि पर विकसित अवैध कालोनियों पर जा पहुंचे और कालोनी में अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया।
लोगों द्वारा काटी गई अवैध कालोनियों की तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि किस प्रकार अवैध कालोनियों में सड़के बना कर व विद्युत पोल लगा कर खरीददारों को गुमराह किया जा रहा है। बाबा के बुलडोजर ने सभी 5 कालोनियों में अपना कमाल दिखा दिया।
प्राधिकरण के सूत्रों के अनुसार लालाकल्लू मल की 5 हजार वर्ग मीटर, पवनवीर की 12 हजार वर्ग मीटर, आदेश कुमार की 20 हजार वर्ग मीटर, जहीर सलमानी की 75 सौ वर्ग मीटर, आमना व आसिफ की दो हजार वर्ग मीटर की अवैध कालोनियों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288



























