हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव देहरा के ग्रामीण की हत्या के मामले में डासना जेल में सजा काट रहे आरोपी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. परिजनों ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया. वहीं परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं.
बता दें कि धौलाना क्षेत्र के गांव देहरा निवासी आकिल पुत्र मकसूद की लाइसेंसी बंदूक से गोली लगने से एक की मौत हो गई थी. पुलिस ने आकिल को आठ साल पहले गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था जिसकी दो दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में डासना जेल में मौत हो गई. जेल प्रशासन ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है जिसके बाद परिजनों ने शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया.
BEST SHOT SHOOTING ACADEMY में युवतियों का एडमीशन FREE: 7668494749



























