👁 1 views Views
Representative Image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में बुधवार को मौसम ने अचानक करवट लेली जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। एक ओर जहां कुछ दिन पहले हापुड़ में तापमान 45 डिग्री को पार कर गया वहीं बुधवार की शाम करीब पौने छह बजे मौसम ने करवट लेली जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान लोगों को आसमान से बरस रही आग से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी बादल छाए रहेंगी जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। बुधवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज के आसपास रहा। एक ओर जहां लू के थपेड़ों ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया तो वहीं शाम को चली ठंडी हवा लोगों को खूब भाई।
प्रॉपर्टी में निवेश करने का सुनहरा अवसर: 8393082542























