हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण द्वारा अवैध कालोनियों व अवैध निर्माण पर लगातार बुलडोजर चलाया जा रहा है, इससे बैखौफ लोग अवैध कालोनी काटने व अवैध निर्माण में पूरी तरह लिप्त हैं और प्राधिकरण की नजर से बचे है।
आइए, हम आपकों लिए चलते है हापुड़ की स्वर्गआश्रम रोड पर स्थित दौमी रेल फाटक पार यह एक ऐसा स्थान है जहा प्राधिकरण की अनुमति के बिना दबंग लोग कालोनी काट रहे है। जमीन का लैंड यूज भी नहीं बदला गया है। तीन-चार दिन पहले तक एक-डेढ़ फुट की दीवार थी और अब देखते ही देखते 5-6 फुट की दीवार हो गई है और निर्माण कार्य प्रगति पर है।
कालोनी के प्लाट बिकवाने हेतु 5-6 बिचौलिए सक्रिय हैं और 20 हजार रुपए गज के दाम मांग रहे है। प्रोपर्टी में निवेश को कालेधन के कुबैर सोने के बाद बेहतर विकल्प मान रहे है। नागरिकों ने अवैध कालोनी के निर्माण को तत्काल रोकने तथा बिचौलियों के चंगुल से बचाने की मांग की है।




























