👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : राष्ट्र स्वाभिमान संघ ने भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर भंडारे का आयोजन किया जिसमें नगर पालिका चेयरमैन पंडित प्रफुल्ल सारस्वत व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्णकालिक प्रचारक भारत l ने दीप प्रज्वलित कर भगवान श्री परशुराम को पुष्प अर्पित किए. संघ के अध्यक्ष काशी पंडित ने कहा कि भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव सभी को धूमधाम से मनाना चाहिए जिस तरह से हम रामनवमी और श्री कृष्ण जन्माष्टमी बनाते हैं. उसी तरह से हमें भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव की मनाना चाहिए. इस मौके पर नरेंद्र शर्मा एडवोकेट, मुकुल पंडित, अनुज चौधरी, अजय त्यागी, विवेक पंडित, यतीश चौधरी, हेमंत त्यागी, सोनू, हर्षित आदि लोग उपस्थित रहे.
































