👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत चैन स्नेचरों की सक्रियता से लोग बेहद परेशान हैं. ताजा मामला सोमवार की देर शाम का है जब एक केला व्यापारी की पत्नी से बाइक सवार दो युवकों ने सोने की चेन झपट ली और फरार होने में कामयाब रहे. पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
बता दें कि शिवपुरी निवासी केला व्यापारी रामकुमार माधुरे की पत्नी बबीता माधरे अपनी बेटी खुशबू के साथ बाजार में खरीदारी करने के लिए गई थी. इस दौरान बदमाशों ने महिला को अपना निशाना बना लिया और सोने की चेन लूटकर फरार हो गए. पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए प्रयास कर रही है.
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288

































