👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी में लाखों की लागत से बने फव्वारे को चालू कर दिया गया है जो कि आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं. आने वाले श्रद्धालुओं को लेजर लाइट का शो बेहद पसंद आ रहा है. बता दें कि जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर में स्थित बृजघाट का जिलाधिकारी मेधा रूपम ने हाल ही में निरीक्षण किया था जिसके बाद बंद पड़े फव्वारे को चालू करने के निर्देश दिए गए थे. फव्वारे चालू होने के बाद यहां लेजर लाइटिंग शो शुरू किया गया जो लोगों को बेहद पसंद आ रहा है. आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों का यह फाउंटेन शो मन मोह रहा है.



























