👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गांव सिमरौली में सोमवार को एक लाइब्रेरी की शुरुआत की गई जिसका उद्घाटन जिलाधिकारी मेधा रुपम ने किया। इस दौरान मुख्यविकास अधिकारी प्रेरणा सिंह भी मौजूद रही। इस पब्लिक लाइब्रेरी से कंपटीशन की तैयारी करने वालों को खासा मदद मिलेगी। तैयारी के लिए उन्हें यहां-वहां भटकना नहीं पड़ेगा। लाइब्रेबी में फिलहाल 235 किताबें हैं। इस अवसर पर जिलाधिकारी मेधा रुपम, सीडीओ प्रेरणा सिंह, प्रधान सरोज देवी, महेश चंद, मुकेश शर्मा, मननु, अमरनाथ आदि उपस्थित रहे।


























