हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर चोपला पर शनिवार की देर रात एक छोटा हाथी अनियंत्रित होकर डिवाइडर की दीवार पर चढ़ गया. गनीमत रही कि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुई लेकिन छोटे हाथी से तेल रिसने लगा जो कि सड़क पर फैल गया और सड़क पर फिसलन हो गई.
बता दें कि चौपला पर जैसे ही छोटा हाथी पहुंचा तो वह डिवाइडर की दीवार पर चढ़ गया. मौके पर मौजूद लोगों ने छोटे हाथी के चालक को बाहर निकाला. क्रेन की सहायता से छोटे हाथी को दीवार से उतारा गया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली.
वेद परायण महायज्ञ में आहुतियां डालकर विश्व कल्याण की कामना
🔊 Listen to this वेद परायण महायज्ञ में आहुतियां डालकर विश्व कल्याण की कामनाहापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड के नजदीक के गांव धनौरा में आयोजित 15 दिवसीय वेद परायण महायज्ञ में श्रध्दालुओ…
Read more























