हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के कमालपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका भावना शर्मा ने लखनऊ में आयोजित पंचम राज्य स्तरीय कहानी सुनाओ प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है.
पंचम राज्य स्तरीय कहानी सुनाओ प्रतियोगिता के लिए जनपद स्तर पर चयनित दो शिक्षकों के नाम लखनऊ भेजे गए थे. लखनऊ में भाषा शैली, समय सीमा और सहायक सामग्री के आधार पर प्रस्तुत कहानी का मूल्यांकन पैनल द्वारा किया गया जिसमें भावना शर्मा ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है. बता दें कि इस दौरान सैकड़ों शिक्षकों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया.
पिलखुवा: दो गाड़ियों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक ही परिवार के पांच घायल
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र की धौलाना रोड पर रविवार की शाम दो गाड़ियों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। सड़क…
Read more






















