हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : आबकारी निरीक्षक आशुतोष दुबे ने क्षेत्र तीन गढ़मुक्तेश्वर में मय स्टाफ शनिवार को थाना गढ़मुक्तेश्वर के संदिग्ध के क्षेत्रों व मेरठ-गढ़ मार्ग पर स्थित ढाबों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया और दबिश दी। ढाबा मालिकों को अवैध मदिरा एवं टैंकरों से संभावित तस्करी के सम्बंध में चेतावनी दी गयी।
दबिश के दौरान ब्रजघाटके जंगलों से 15 ली अवैध बनी हुई कच्ची शराब जब्त की गई जिसपर तत्सम्बन्धी अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। टीम ने इस दौरान अनुज्ञापियों को दुकानों में नियमानुसार संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन एवं विक्री की रोकथाम तथा वैध मदिरा की विक्री में वृद्धि की कार्यवाही जारी है।
विश्वसनीयता के साथ कराएं Full Body Checkup, वह भी सबसे कम दामों पर: 7817982711
























