हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में पांच से 12 साल के बच्चों का टीकाकरण जल्द ही शुरू होगा. पांच से 12 आयु के बच्चों को स्कूल में ही टीके लगाए जाएंगे. उम्मीद है कि जल्द ही शासन से इस संबंध में गाइडलाइन जारी होंगी. वहीं दावा किया गया है कि 12 साल से ऊपर के बच्चों का टीकाकरण सात दिन के अंदर पूरा हो जाएगा. सरकार ने 5 से 12 साल के बच्चों को टीके की मंजूरी दे दी है. हालांकि फिलहाल स्पष्ट निर्देश प्राप्त नहीं हुए. जल्दी संबंध में दिशानिर्देश जारी हो जाएंगे.
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288
























