बाढ़ से निपटने के लिए हुई बैठक










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : कलेक्ट्रेट सभागार हापुड़ में जिलाधिकारी मेधा रूपम के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी श्रद्धा शांडिल्यायन एवं अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्र की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन को लेकर संबंधी अधिकारियों के साथ बैठक की गई। बैठक में संबंधित अधिकारी द्वारा बताया गया कि विकासखंड गढ़मुक्तेश्वर स्थित गंगा नदी के आसपास के 26 गांव बाढ़ से प्रभावित रहते हैं। खेतों में पानी सप्ताह भर तक भरा रहता है। तहसीलदार गढ़मुक्तेश्वर ने बताया कि हमारे पास 17 गोताखोर हैं, 88 नाविक है। इस पर अपर पुलिस अधीक्षक ने बैठक में कहा कि बाढ़ चौकियां समय रहते स्थापित कर ली जाए। कम्युनिकेशन सिस्टम मजबूत होना चाहिए। एसडीआरएफ व एनडीआरएफ की उपलब्धता रहे। वायरलेस सिस्टम लगा दिया जाए। बाढ़ के दौरान विद्युत लाइन विच्छेदित कर दी जाती है। इसके लिए जिला पंचायत राज अधिकारी पेट्रोमैक्स और जनरेटर की व्यवस्था पहले से ही कर ले। पुलिस बल के साथ साथ राजस्व के अधिकारी संयुक्त रुप से ग्रामों में भ्रमण कर ले।
अपर जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से कहा कि बाढ़ प्रभावित गांवों में पशुओं के चारे की व्यवस्था पहले से ही करके रखें और मुख्य चिकित्सा अधिकारी ग्रामीणों के स्वास्थ्य हेतु सतर्क रहें तथा दवाइयां व एंबुलेंस पर्याप्त मात्रा में होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग बाढ़ से बचाव हेतु कार्य योजना तैयार कर ले। तहसीलों के द्वारा आश्रय स्थलों की स्थापना समय से पूर्व कर ली जाए। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रेखा शर्मा, समस्त उपजिलाधिकारीगण/ तहसीलदार, जिला पंचायत राज अधिकारी , जिला पूर्ति अधिकारी , जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित सभी संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।







Related Posts

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में सड़क हादसे के दौरान एक गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सड़क हादसे के…

Read more

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

🔊 Listen to this साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकालेहापुड सीमन (ehapurnews.com):हापुड जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

नाबालिग से रेप ,गया जेल

नाबालिग से रेप ,गया जेल

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

एआई आत्म निर्भर भारत पर सेमिनार

एआई आत्म निर्भर भारत पर सेमिनार
error: Content is protected !!