हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के गांव सोलाना मिलक में शनिवार को गेहूं की कटी फसल में आग लग गई जिससे किसान को भारी नुकसान हो गया. फसल में लगी आग को देखकर किसान भावुक हो उठा. मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बढ़ती पर काबू पाने का प्रयास किया.
मामला शनिवार का है जब 22 बीघा गेहूं की कटी फसल में किन्हीं कारणों से आग लग गई. मौके पर मौजूद किसानों ने आग को फैलने से रोकने का पूरा प्रयास किया. किसानों ने आग बुझाने के लिए मशक्कत शुरू कर दी. मेहनत को जलता हुआ देख किसान की आंख से आंसू निकल आए और वह भावुक हो गया.
हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में सड़क हादसे के दौरान एक गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सड़क हादसे के…
Read more






















