हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में एक महिला की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों ने सर्पदंश की आशंका व्यक्त की है। परिवार में कोहराम मचा है और सभी का रोरोकर बुरा हाल है। बता दें कि गांव गंदूनंगलाा निवासी धर्मेंद्र अपने परिवार के साथ रहते हैं। जब शनिवार की सुबह परिजनों की आंख खुली तो देखा कि धर्मेंद्र की पत्नी गीता बेसुध पड़ी थी। परिजनों ने गीता को अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि गीता की मौत सर्पदंश से हुई हैं। रात में किसी समय वह इसका शिकार हो गई और उसकी मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मचा है।
हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में सड़क हादसे के दौरान एक गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सड़क हादसे के…
Read more






















