हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक व्यक्ति के घर में घुसकर कुछ लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया. इस दौरान पीड़ित का दांत टूट गया जिसकी तहरीर पर पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.
बता दें कि मामला गांव बदनोली का है जहां पवन पुत्र ओमप्रकाश के मकान में कुछ लोग आ धमके और उसके साथ मारपीट करने लगे. एफ आई आर के अनुसार पीड़ित पर धारदार हथियार से हमला भी किया गया. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गोलू उर्फ दीपक, बहादुर उर्फ ईश्वर, अंकित, प्रविंदर, बंटी, प्रवीण व रविंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
विश्वसनीयता के साथ कराएं Full Body Checkup, वह भी सबसे कम दामों पर: 7817982711
























