हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : मुंबई पुलिस ने मंगलवार को हापुड़ में तैनात एक सिपाही को गिरफ्तार किया है. आरोपी को हेरोइन तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया है. मुंबई पुलिस ने सिपाही को हापुड़ न्यायालय में पेश किया और रिमांड स्वीकृत होने पर अपने साथ मुंबई ले गई. मुंबई पुलिस की इस कार्रवाई के बाद पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने सिपाही को सस्पेंड कर दिया है.
बता दें कि पुलिस लाइन हापुड़ में तैनात सिपाही अमित बालियान 2020 से पहले एटा जिले में तैनात था जहां वह किराए के मकान में रहता था. अमित बालियान के साथ मध्य प्रदेश के मुरैना का निवासी प्रमोद शर्मा भी रहता था जिसे मुंबई पुलिस ने ड्रग्सस के साथ गिरफ्तार किया था.
मुंबई पुलिस की जांच आगे बढ़ी जिसके बाद मंगलवार को थाना मालवाना पुलिस हापुड़ पहुंची. पुलिस लाइन में तैनात सिपाही अमित बालियान को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया. पुलिस ने सिपाही को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया जहां से रिमांड स्वीकृत होने के बाद मुंबई पुलिस सिपाही अमित बालियान को अपने साथ ले गई. मुंबई पुलिस की इस कार्रवाई के बाद दीपक भूकर ने सिपाही को सस्पेंड कर दिया है.
शरीर के लिए शुद्ध दूध जरूरी: 9068607739
























