हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के अंतर्गत धौलाना कस्बे में गाय वाले मंदिर के पास एक कार ने सड़क किनारे खड़ी बाइकों में टक्कर मार दी जिसके बाद गाड़ी से धुंआ निकलने लगा. आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. किसी तरह कार में बैठे दो युवक बाहर निकले जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली. इस दौरान कोई हताहत नहीं हुई.
मामला मंगलवार का है जब धौलाना कस्बे में एक गाड़ी गाय वाले मंदिर के पास से जा रही थी. इसी दौरान कार चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सीधे सड़क किनारे खड़ी बाइक में जा टकराई जिसकी आवाज़ काफी जोरदार हुई और आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया. जैसे ही राहगीर गाड़ी के पास पहुंचे तो उसमें धुआं निकलने लगा. इस दौरान कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाई और गाड़ी का दरवाजा खोला जिसके बाद गाड़ी में सवार दोनों युवक बाहर आए. राहत की बात ये रही कि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुई. यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.




























