👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ सदर एसडीम दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को बुलंदशहर रोड पर स्थित सोना पेट्रोल पंप का निरीक्षण किया. इस दौरान एसडीएम के साथ ए आर ओ, बाट माप अधिकारी व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे.
बता दें कि जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में पेट्रोल पंप आदि को लेकर शिकायतें मिल रही हैं जिसके बाद जगह-जगह निरीक्षण कर रही है. इसी क्रम में मंगलवार को दिग्विजय सिंह, बाटमाप अधिकारी, एआरओ जगन्नाथ राणा के साथ निरीक्षण किया और पेट्रोल पंप कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए.




























