हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव नली हुसैनपुर निवासी मोहम्मद नदीम पुत्र मोहम्मद रफीक ने उज्जैन में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में हिस्सा लिया जहां नदीम को वैज्ञानिक साहस अवार्ड से सम्मानित किया गया. इस अवसर पर नदीम को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है.
बता दें कि उज्जैन में 22-23 अप्रैल को दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया. स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के परिप्रेक्ष्य में यह संगोष्ठी आयोजित की गई जहां अंचलों से पंचांग के कारण व्रत, त्योहारो, तिथि आदि को लेकर उत्पन्न होने वाले भेद पर विचार विमर्श किया गया. इस संगोष्ठी में हापुड़ जनपद के 21 वर्षीय नदीम ने भी हिस्सा लेकर जनपद का नाम रोशन किया. बता दें कि इस प्रदर्शनी और संगोष्ठी में देश भर से करीब 300 विद्वान जुड़े जहां नदीम को वैज्ञानिक साहस अवार्ड से सम्मानित किया गया.




























