👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ जिला अधिकारी मेधा रूपम ने लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया हुआ है. गैरहाजिर अधिकारियों का वेतन भी काटा जा रहा है. जिलाधिकारी मेधा रूपम ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में कार्यालयों का निरीक्षण किया. इस दौरान दो अधिकारी अनुपस्थित पाए गए जिनका एक दिन का वेतन काट दिया गया. भूमि अध्यापति अमीन सोमेश कुमार और वरिष्ठ सहायक देवेंद्र कुमार अनुपस्थित मिले. ऐसे में डीएम ने नाराजगी जाहिर करते हुए एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति की है.
वहीं आपको बता दें कि सोमवार को डीएम के निरीक्षण में पंचायती राज विभाग के चार सफाई कर्मी भी अनुपस्थित मिले जिनका एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए गए हैं.
Car AC की सर्विस पर पाएं लेबर पर 50% छूट: 7417094122
























