हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के छिजारसी टोल व कुराना टोल पर हुड़दंग करने वाले हुड़दंगियों के विरुद्ध टोल प्रबंधक तंत्र ने मुकद्दमा दर्ज कराया है जिसमें किसान नेता भी शामिल है.
भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति के पदाधिकारियों ने फ्री टोल को लेकर छिजारसी टोल पर धरना देकर प्रदर्शन किया था औऱ कुछ देर के लिए टोल फ्री कराया था जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। आरोप है कि प्रदर्शनकारी किसानों ने छिजारसी टोल पर टोल कर्मियों के साथ मारपीट की और जाम लाग दिया। प्रदर्शनकारियों को पुलिस व टोल कर्मियों को समझाने का प्रयास किया गया, परंतु उन्होंने हठधर्मिता नहीं छोड़ी।
पुलिस ने यूनियन के प्रदेश महासचिव यतेंद्र शर्मा, नगर अध्यक्ष मनीष कुमार व युवा महासचिव नौशाद चौधरी को नामजत करत हुए 20 अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
इसी प्रकार कुराना टोल प्लाजा पर कर्मचारियों के साथ मारपीट करने तथा टोल की सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में जहीर, अकिल, दिनशाद, शकील, आमिर सहित 20 अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस दोनों मामलों में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान करनें में जुटी है।
We are proud to Confirm selection of our student- Khusbhoo Singhal- B-Tech CSE , For getting placed at Infosys.
All the best for a bright future…!!

































