हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में अवैध भवनों के निर्माण में करीब चार अरब रुपए के कालेधन का निवेश हुआ है। यह तो सिर्फ एक बानगी है, जबकि निवेश इससे भी कई गुना हुआ है। हापुड़ में प्रोपर्टी का धंधा ही काले धन कुबेरों के हाथ में है।
हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने जनपद हापुड़ में 389 अवैध भवन चिन्हित किए है जिनमें हापुड़ में 219, पिलखुवा में 97 और गढ़मुक्तेश्वर में 73 अवैध निर्माण चिन्हित किए है। अवैध भवनों को चिन्हित करने का सिलसिला जारी है।
एक भवन के अवैध निर्माण में एक करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है जिससे 389 अवैध भवनों पर यह धनराशि करीब चार अरब रुपए आती है। इसके अतिरिक्त नई शिवपुरी में चौराहे पर 4-5 करोड़ रुपए की लागत से कई बंगले तैयारियों की अंतिम चरण में है, आयकर व ईडी को इस ओर ध्यान देकर कार्रवाई करनी चाहिए, साथ ही रेलवे रोड और उससे जुड़ी कालोनी में प्रोपर्टी की खरीद-बेच को भी गम्भीरता से लेना चाहिए।
बता दें कि हापुड़ में प्रोपर्टी का धंधा कालेधन कुबेरों के मजदूत हाथों में है जिस कारण हापुड़म प्रोपर्टी के रेट रोजाना नया रिकार्ड बना रहे है।
Car AC की सर्विस पर पाएं लेबर पर 50% छूट: 7417094122

































