👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में एक राशन डीलर की जांच प्रशासनिक और विभागीय अधिकारियों ने शुरु कर दी है। सोमवार की शाम तक आख्या आने की उम्मीद है। गड़बड़ी मिलने पर विभाग राशन डीलर के खिलाफ उचित कार्रवाई कर सकता है। बता दें कि हापुड़ के चमरी से एक राशन डीलर की वीडियो इन दिनों सुर्खियों में हैं जहां राशन डीलर द्वारा ई-रिक्शा में सफेद रंग के प्राइवेट कट्टे ले जाए जाने का मामला सामने आया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने जांच शुरु कर दी है।
एसडीएम सदर हापुड़ दिग्विजय सिंह ने बताया कि चमरी के राशन डीलर की वीडियो सामने आने के बाद सप्लाई इंस्पेक्टर ने जांच शुरु कर दी है। सोमवार की शाम तक रिपोर्ट आने की उम्मीद है जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



























