हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिम्भावली ब्लाक के गांव सिखैड़ा में शनिवार को आयुष्मान स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया जिसका उदघाटन भाजपा के जिलाध्यक्ष उमेश राणा ने दीप प्रज्जवलित व फीता काट कर किया। स्वास्थ्य मेले के आयोजन का उद्देश्य जन-जन तक स्वास्थ्य सुविधाओं का संदेश पहुंचाना हैं। मेले में स्वास्थ्य की जांच हेतु रोगी उमड़ पड़ें। मेले में मधुमेह, उच्च रक्तचाप, मोतियाबिंद, आदि रोगों की नि:शुल्क जांच कर दवाएं वितरित की गई। इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री पुनीत गोयल, राजीव सिरोही, राजीव शर्मा सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।
शरीर के लिए शुद्ध दूध जरूरी: 9068607739
























